Popular Posts

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जीबीनगर थाना क्षेत्र के फकरुद्दीनपुर गांव के शहाबुद्दीन अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरशाद अंसारी की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गयी। बतादें कि वह तरवारा-पचरुखी मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल से घर आ आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने अवध मोड़ के पास उसके साथ मारपीट की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसने रात में दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही इरशाद अंसारी का शव पैतृक गांव फखरुद्दीनपुर लाया गया कि स्वजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया और उसकेे दरवाजे पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/injured-youth-killed-in-treatment-128036088.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत"

Post a Comment