बिजली बिल बकाया रखनेवाले 17 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल
21 December, 2020
Comment
शहरी क्षेत्र में बकाया बिजली बिल रखने वालों की घर की बत्ती गुल की जा रही है। विभागीय निर्देश पर गठित टीम रोज जांच कर बिल जमा नहीं करनेवालों का कनेक्शन काट रही है। जेई शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में कर्मियाें ने सोमवार को 17 लोगों का कनेक्शन काटा। इसमें लक्ष्मीपुर, रामनगर, सतपोखरी श्रीनगर माेहल्ला शामिल है। जेई ने बताया कि लखराव के सुदामा चौधरी पर 443322 रुपए बकाया है। अंदर ढाला की इंदु देवी पर 243201 रुपए है। दोनों के घरों की बिजली काट दी गई है। इसके अलावा श्रीनगर के कमल प्रसाद पर 119990 बकाया है। लखराव की प्रवीण तारा, कंधवारा के वीरेंद्र चौधरी, कुसुम देवी , रामनगर के मुन्ना प्रसाद, सुंदर कुमार ,विजयंती देवी तुलसी नगर के गोवर्धन राय, आंदर ढाला के प्रेम सिंह, जीतन, सावित्री देवी आदि के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/light-of-17-consumers-holding-electricity-bill-arrears-128036082.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/
0 Response to "बिजली बिल बकाया रखनेवाले 17 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल"
Post a Comment