औराई में मुआवजे को लेकर शव को सड़क पर रखकर एक घंटा तक प्रदर्शन
सड़क हादसे में मृत औराई गोट गांव निवासी सुनील कुमार का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद एसकेएमसीएच से पहुंचते ही मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने दोपहर 2 बजे रुन्नीसैदपुर-केवटसा सड़क को लोहिया चौक व पाकड़ चौक के बीच जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ मद के 20 हजार का चेक दिया।
वहीं, चार लाख की राशि बाद में देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं पंचायत के मुखिया मो. इसराइल राईन ने कबीर अंत्येष्टि मद से तीन हजार रुपए दिए। तब जाकर दोपहर बाद तीन बजे से सड़क पर यातायात शुरू हो सका।
बता दें कि शुक्रवार की शाम रुन्नीसैदपुर में काली मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में औराई गोट गांव निवासी सुनील कुमार की मौत हो गई थी। वहीं, इस हादसे में जख्मी नया गांव के चंदन पासवान पटना के आईजीआईएमएस व ससौली गांव की संगीता देवी एसकेएमसीएच में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/protest-for-one-hour-by-keeping-the-dead-body-on-the-road-in-aurai-for-compensation-127984684.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/53_1607211624.jpg
0 Response to "औराई में मुआवजे को लेकर शव को सड़क पर रखकर एक घंटा तक प्रदर्शन"
Post a Comment