कल से वैशाली स्पेशल सुबह 10.5 बजे समस्तीपुर से खुलेगी
समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से स्पेशल गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके बारे में सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने बताया कि नए समय सारणी के अनुसार वैशाली स्पेशल 02553 सहरसा-नई दिल्ली गाड़ी अब 7 दिसंबर सोमवार से 10 बजे सुबह में समस्तीपुर आएगी, जो 10:05 मिनट में खुलेगी। यह गाड़ी सहरसा से सुबह 6:46 बजे चलेगी। वहीं यह गाड़ी सुबह 06:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार यह गाड़ी 8 दिसंबर से नई दिल्ली से लौटते समय रात 8:40 बजे खुलेगी। जो अगले दिन 3:55 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल 7 दिसंबर से समस्तीपुर रात 8:30 बजे पहुंचकर 8:55 बजे खुलेगी। जो अगले दिन दिन के 3.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार 8 दिसंबर से यह गाड़ी नई दिल्ली से 9:15 बजे खुलेगी। जो अगले दिन 4:35 बजे समस्तीपुर आएगी। बिहार संपर्क क्रांति स्पेशल 02565 को सुबह 9:35 में समस्तीपुर से खोला जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/from-tomorrow-vaishali-special-will-open-from-samastipur-at-105-am-127984681.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/
0 Response to "कल से वैशाली स्पेशल सुबह 10.5 बजे समस्तीपुर से खुलेगी"
Post a Comment