पड़ने लगा कुहासा, माह के अंत तक बढ़ेगा प्रभाव
ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगा है। ठंड के बढ़ते प्रभाव का असर रविवार को ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। जहां सुबह में कोहरा छाया रहा। अहले सुबह विजिब्लिटी कम रही। उसके बाद कोहरे के बीच कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड का असर काफी बढ़ेगा। वहीं दिसंबर माह के अंत तक कोहरा और घना होगा। वहीं उस समय तक शहरी इलाकों में भी कोहरा का असर व्यापक स्तर पर दिखने लगेगा। कोहरे के प्रभाव से रात के दो बजे के बाद से सुबह 6 से 7 बजे तक एनएच व फोरलेन की सड़कों पर घना कोहरा मिल रहा है। जिससे बड़ी-छोटी गाड़ियों के परिचालन में भी समस्या आ रही है। वहीं ज्यादा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसलिए फॉग लाइट, लाइटिंग टेप व इंडिकेटर आदि के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे कुहासा के समय में आमतौर पर बढ़ने वाली दुर्घटना की दर पर रोक लगाई जा सके।
अगले पांच दिनों के संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सोमवार 28 डिग्री 13 डिग्री
मंगलवार 27 डिग्री 13 डिग्री
बुधवार 27 डिग्री 13 डिग्री
गुरूवार 28 डिग्री 13 डिग्री
शुक्रवार 28 डिग्री 14 डिग्री
दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर
सिरिस विज्ञान केन्द्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ठंड थोड़ी बढ़ी हुई है। दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर आ रहा है। वहीं कोहरा का भी असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि ठंड का असर बढ़ने लगा है। इसमें शिशुओं को ज्यादा देखभाल करें। ठंड से बचाएं। क्योंकि शिशुओं को ठंड का असर जल्द होता है। वहीं न्यूमोनिया का खतरा भी बना रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/fog-started-falling-the-effect-will-increase-by-the-end-of-the-month-127987696.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/6_1607296132.jpg
0 Response to "पड़ने लगा कुहासा, माह के अंत तक बढ़ेगा प्रभाव"
Post a Comment