Popular Posts

कोर्ट परिसर में कियोस्क सेंटर की स्थापना की गई

कोर्ट परिसर में कियोस्क सेंटर की स्थापना की गई

गुरुवार को कोर्ट परिसर में कियोस्क सेंटर की स्थापना की गई। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक अब्दुल माजिद ने बताया कि जांच में तेजी लाने को लेकर इस कियोस्क सेंटर की स्थापना की गई है। पूर्व में रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल व गिलेशन बाजार में इसकी स्थापना की गई है। माजिद ने बताया कि यहां एक लैब टेक्नीशियन की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

मालूम हो कि कोविड जांच में तेजी लाने को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई पहल की जा रही है। आईडीएसपी कार्यालय के अनुसार जिले में 5 लाख 20 हजार से अधिक कोरोना जांच जिले में की जा चुकी है। जबकि अबतक जिले में मिले कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 7137 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/kiosk-center-was-established-in-the-court-complex-128001286.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/

0 Response to "कोर्ट परिसर में कियोस्क सेंटर की स्थापना की गई"

Post a Comment