टी-20 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मधुबनी की टीम ने सहरसा को 7 विकेट से हराया, बेहतर प्रदर्शन करने वाले गौतम बने मैन ऑफ द मैच
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित प्रथम टी-20 टूर्नामेंट के मिथिला जोन के मैच का आयोजन मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पंडौल के उच्च विद्यालय मैदान में किया जा रहा है। इस मैच का उद्घाटन विधायक समीर कुमार महासेठ ने किया। गुरुवार को पहला मैच मधुबनी और सहरसा के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम ने 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए।
इसे जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने 10. 3 ओवरों में अपने 3 विकेट खोकर 89 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने गौतम कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच को अवॉर्ड बिहार क्रिकेट संघ के वरीय सदस्य और मिथिला जोन के ऑब्जर्वर ब्रह्मदेव कामत के द्वारा प्रदान किया गया। मधुबनी टीम के मैनेजर मिहिर झा ने अपने टीम को बधाई दी और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, मैच के दौरान खेलप्रेमी भी मौजूद थे।
दूसरे मैच में मधेपुरा ने दरभंगा को छह विकेट से हरा दिया
दूसरा मैच दरभंगा बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 15.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 64 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा की टीम ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। मधेपुरा के रोशन पटवे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। अाज सुबह का मैच मधुबनी व सुपौल तथा दूसरा मैच दरभंगा और सहरसा के बीच होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/madhubanis-team-defeated-saharsa-by-7-wickets-in-first-match-of-t20-tournament-gautam-became-the-man-of-the-match-128001295.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/0_1607642562.jpg
0 Response to "टी-20 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मधुबनी की टीम ने सहरसा को 7 विकेट से हराया, बेहतर प्रदर्शन करने वाले गौतम बने मैन ऑफ द मैच"
Post a Comment