पोखरा में डाला जहर, 8 क्विंटल मछलियां मरी
झंझारपुर थाना के परतापुर रोड स्थित नवकी पोखरा में जहर देकर मछली काे नुकसान पहुँचाने का मामला झंंझारपुर थाना पहुंचा है। मामले में मछुआरा व झंंझारपुर नगर पंचायत के वार्ड-8 के वार्ड पार्षद रामेश्वर मुखिया ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि झंझारपुर प्रखंड सहयोग समिति लिमिटेड से 12 मछुआरों ने मिलकर मछली पालन करने के लिए बंदोबस्त कराया था।
इसमें पोखरा के बगल रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर दे दिया जिसके कारण पोखरा में छोटी-बड़ी 8 क्विंटल से अधिक मछली मर कर पानी के ऊपर आ गई। इससे करीब 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन-चार साल पूर्व भी पोखरा में जहर दे दिया गया था जिसमें कई क्विंटल मछली मर गई थी। बताया जाता है कि उक्त पोखरा मछली का हब था जिसे बर्बाद कर दिया गया है। इस संबंध में झंझारपुर थानाध्यक्ष चंद्रमनी ने कहा कि उक्त मामले में आवेदन आया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/jhanjhapur/news/poisoned-in-dharan-8-quintals-of-fish-died-128001283.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/
0 Response to "पोखरा में डाला जहर, 8 क्विंटल मछलियां मरी"
Post a Comment