Popular Posts

छात्राें काे हमेशा शाेध करने के लिए प्रेरित करते थे प्राे. राम दयाल सिंह, एसएम कॉलेज में शुरू कराई थी बीएड की पढ़ाई

छात्राें काे हमेशा शाेध करने के लिए प्रेरित करते थे प्राे. राम दयाल सिंह, एसएम कॉलेज में शुरू कराई थी बीएड की पढ़ाई

(प्राे. आरपीसी वर्मा) प्रो. राम दयाल सिंह मेेरे बड़े भाई जैसे थे। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात को हार्ट अटैक से उनकी माैत हाे गयी। उन्हें 73 वर्ष की उम्र में साहेबगंज के पटेल नगर स्थित आवास में साइलेंट हार्ट अटैक आया था। उनकी माैत से ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बड़ा भाई खाे दिया है। वह भूगाेल विषय के जानकार थे। लेकिन उनकी खासियत थी कि वह अपने विषय के अलावा इतिहास में भी काफी रुचि लेते थे।

छात्र-छात्राओं काे हमेशा पढ़ाई के दाैरान राेचक तथ्याें से अवगत कराते थे। उनका मानना था कि जबतक मन में विषय काे लेकर जिज्ञासा नहीं हाेगी छात्र उस विषय का जानकार बन ही नहीं पाएगा। वह छात्राें काे हमेशा शाेध करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्हाेंने कई शाेध भी कराए। उनकी एक बड़ी उपलब्धि एसएम काॅलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू करानी है। उनके ही कार्यकाल में एसएम काॅलेज में एनसीटीई भुवनेश्वर से बीएड काेर्स खाेलने से संबंधित निरीक्षण के लिए टीम आई थी।

ट्रांसफर होने पर राजभवन काे लिख दिया था पत्र ताे बना दिए गए थे एसएम कॉलेज के प्रिंसिपल

हम दाेनाें 1996 से कमीशन से प्राचार्य बने थे। उन्हाेंने 21 जनवरी, 1996 काे आरएस काॅलेज तारापुर में प्राचार्य के ताैर पर याेगदान किया था। तारापुर से वह स्थानांतरित हाेकर सुल्तानगंज काॅलेज गए। वहां से फिर बीएन काॅलेज भागलपुर आए। वहां से टीएनबी काॅलेज भी आए। फिर जमुई के काॅलेज में उनका स्थानांतरण किया गया था। लेकिन उन्हाेंने वहां ज्वाइन नहीं कर राजभवन काे पत्र लिखा। राजभवन के आदेश से फिर उन्हें एसएम काॅलेज का प्राचार्य बनाया गया। एसएम काॅलेज से ही वह 28 फरवरी, 2010 काे रिटायर हुए थे।
(लेखक टीएनबी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य हैं)

शहर के शिक्षाविदाें ने जताया शाेक

डाॅ. रामदयाल के निधन पर शिक्षाविदाें ने शाेक जताया है। टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. क्षेमेंद्र सिंह ने कहा कि शोध के क्षेत्र में उन्हाेंने काफी काम किया है। एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. रमन सिन्हा ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही मैंने कॉलेज में योगदान दिया था। पीजी शिक्षक प्रो. शरद चंद्र ने कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रो. रामदयाल सिंह।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/students-were-always-motivated-to-shave-ram-dayal-singh-started-bed-in-sm-college-127987777.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/app160727709771img20201206232104_1607297021.jpg

0 Response to "छात्राें काे हमेशा शाेध करने के लिए प्रेरित करते थे प्राे. राम दयाल सिंह, एसएम कॉलेज में शुरू कराई थी बीएड की पढ़ाई"

Post a Comment