यह 15 से बिकेंगी, 170 में साइकिल और 4.80 लाख में ट्रक
शराबबंदी कानून के तहत जब्त 82 वाहनों की नीलामी होने जा रही है। 15, 22 और 29 दिसंबर को उत्पाद विभाग के द्वारा जब्त साइकिल, रिक्शा, स्कूटी, कार, ट्रक, तीन पहिया ठेला की नीलामी होगी। डीएम ने इसके आदेश जारी किए हैं। सैंंडिस कंपाउंड में होने वाली नीलामी के लिए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में चार अफसराें की कमेटी बना दी है।
कमेटी ने सभी वाहनाें की कीमत तय कर दी है। 82 वाहनाें में दाे साइकिलें हैं। सबसे कम कीमत साइकिल की ही है। सन्हौला पुलिस के जब्त किए गए साइकिल की कीमत 170 रुपए है। इसे खरीदने के लिए बोली लगाने वाले को 10 फीसदी यानि 17 रुपए जमा कराना होगा। सुबह 11 बजे से नीलामी शुरू हाेगी।
36 बाइक की होगी नीलामी
परबत्ता थाने के जब्त ठेले की कीमत 2000, बाइक की 6 से 15 हजार और स्काॅर्पियाे की 80400 तक तय है। सबसे अधिक 4.80 लाख कीमत जीराेमाइल पुलिस के जब्त ट्रक की है। सबसे ज्यादा 36 बाइक हैं। नीलामी की तिथि के एक दिन पहले वाहनाें के दाम का 10% बैंक ड्राफ्ट उत्पाद विभाग अधीक्षक ऑफिस में जमा करना हाेगा।
यहां हैं जब्त वाहन: ईशीपुर बाराहाट, उत्पाद बैरक, सनाेखर, जगदीशपुर, परबत्ता, उत्पाद थाना, काेतवाली, बरारी, घाेघा, हबीबपुर, शिवनारायणपुर, एनटीपीसी, ललमटिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/it-will-sell-for-15-170-bicycles-and-480-lakh-trucks-127987778.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_orig231593201557_1607296738.jpg
0 Response to "यह 15 से बिकेंगी, 170 में साइकिल और 4.80 लाख में ट्रक"
Post a Comment