डॉक्टरों ने लाइव सर्जरी कर कान के परदे ठीक करने की सीखीं बारीकियां
मायागंज अस्पताल की ईएनटी विभाग के 44वें वार्षिक अधिवेशन में रविवार को लाइव सर्जरी के लिए डॉक्टरों को तरीके बताए गए। कोरोनाकाल में दूरदराज बैठे डॉक्टरों को नई तकनीक से कान के परदे को ठीक करने के तरीके बताए गए। चार सर्जरी पर पीजी स्टूडेंट्स ने अपने ऑनलाइन रिर्सच पेपर दिखाए। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार भगत व टीबी चेस्ट विभाग के डॉ. डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
लाइव सर्जरी में जयपुर के सर्जन डॉ. सतीश जैन ने चार ऑपरेशन कर पूरा तरीका बताया। डॉ. जैन ने दो ऑपरेशन नाक (पोलिप और फंगल इंफेक्शन) के और एक कान (नई पद्धति से कान रिपेयर करना) व एक गले (पिरोटिड ट्यूमर) कर बारीकियां बताईं। इसके बाद ऑनलाइन सलाह सत्र में पटना एम्स अाैर एक पुणे के एक्सपर्ट भी शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वरूण कुमार ठाकुर, डॉ. एचआई फार्रूक, डॉ. महेश कुमार व डॉ. प्रखर उपाध्याय मौजूद थे।
पटना एम्स की डॉ. श्वाति को गोल्ड
अधिवेशन में ऑनलाइन डॉ. सीडी सिन्हा कंसल्टेंट पेपर अवार्ड भी दिए गए। इसमें एम्स पटना की डॉ. श्वाति सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पटना एम्स के ही डॉ. निशा श्रीवास्तव को सिल्वर, डॉ. धीरज कुमार को कांस्य मेडल मिला। डॉ. आशुतोष कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मौके पर ऑनलाइन डॉ. बृजलाल पीजी पेपर प्रतियोगिता में पटना एम्स की डॉ. सिलिया जोसेफ को गोल्ड, पीएमसीएच पटना की डॉ. लक्ष्मी उन्नीकृष्णन को सिल्वर व एम्स पटना के डॉ. अरुण श्रीनिवासन को कांस्य पदक मिला।
आईजीआईएमस पटना की डॉ. प्रियंका कुमारी सांत्वना पुरस्कार तक पहुंची। ईएनटी से जुड़ी बीमारियों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में रिम्स रांची की डॉ. चारूमति ए. को गोल्ड मेडल मिला तो पटना एम्स के डॉ. अरुण श्रीनिवासन को सिल्वर व रिम्स रांची की डॉ. इति ईशा को ब्राॅन्ज मेडल मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/doctors-learned-the-nuances-of-fixing-the-ear-screen-by-performing-live-surgery-127987775.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_00_1607297242.jpg
0 Response to "डॉक्टरों ने लाइव सर्जरी कर कान के परदे ठीक करने की सीखीं बारीकियां"
Post a Comment