Popular Posts

वाहन चेकिंग में दो बदमाश गिरफ्तार पिस्तौल बरामद

वाहन चेकिंग में दो बदमाश गिरफ्तार पिस्तौल बरामद

कन्हैया चौक के पास मुफस्सिल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लोडेड पिस्तौल बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद गांव के दुर्गेश कुमार व कन्हैया चौक निवासी बलराम कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में एएसआई परशुराम सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार देर शाम गश्ती के दौरान समस्तीपुर कॉलेज के पास दो युवक को बाइक से तेजी से जाता हुआ देख उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया तो उसके पास से एक पिस्टल व गोली बरामद हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/two-crooks-arrested-pistol-found-in-vehicle-checking-127984659.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/

0 Response to "वाहन चेकिंग में दो बदमाश गिरफ्तार पिस्तौल बरामद"

Post a Comment