पकड़ी मोड़ पर दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी से चार लाख की लूट
पुलिस की सुस्ती आमजनों के लिए महंगा साबित हो रही है। जिले में लगातार हो रही लूट व चोरी से आमजन डरा हुआ है। पुलिस अब तक लूट गिरोह तक नही पहुच पाई है। घटना महदेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ की है। जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सोमवार को दिन-दहाड़े कपड़ा व्यवसायी से चार लाख रुपए लूट लिए। बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदिया टोला कर्बला गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी नवी अहमद अपने पत्नी दरकक्षा के साथ बाइक से पैसा निकालने के लिए बबुनिया मोड़ स्तिथ फेडरल बैंक में आया था। जहां से चार लाख रुपया निकालकर पति पत्नी अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ी मोड़ वी टू मॉल के पास बाइक को खड़ी कर कुछ सामान खरीदने के लिए नवी अहमद दुकान पर चला गया। महिला को अकेले देख अपराधियों ने अपना शिकार बना लिया। ब्लू अपाची से आए दो अपराधियों ने चार लाख से भड़ा बैग को छीन कर फरार हो गए। महिला जब तक शोर करती तब तक अपराधी कहा से कहा निकल चुके थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/four-lakh-looted-from-textile-business-in-broad-daylight-at-the-turning-point-127988609.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/
0 Response to "पकड़ी मोड़ पर दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी से चार लाख की लूट"
Post a Comment