कोरोना वायरस की जांच में तीन लोग मिले पॉजिटिव
कोरोना वायरस की जांच में सोमवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें बसंतपुर में 1 तथा सदर हॉस्पिटल में हुई जांच में 2 लोग शामिल है। सोमवार को 2747 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। वही आरएमआरआई पटना में जांच के लिए 292 सैंपल भेजा गया। जबकि ट्रूनेट से जांच के लिए 95 सैंपल कलेक्ट किए गए। इधर कोरोना वायरस के मरीज रोज अलग-अलग प्रखंडों में मिल रहे हैं। सदर अस्पताल में बने केंद्र में भी जांच के दौरान पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग ठंड के मौसम में एहतियात नहीं बरत रहे हैं। इस वजह से कोरोना वायरस के मरीज अभी भी मिल रहे हैं। लोग घर से बाहर लापरवाही ज्यादा बरत रहे हैं।सबसे ज्यादा लापरवाही शादी समारोह में बरती जा रही है।उस दौरान किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है, लेकिन शादी समारोह आयोजित करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार द्वारा शादी समारोह में 150 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है, लेकिन शादी समारोह में 500 से 1000 लोग शामिल हो रहे हैं। लेकिन किसी भी शादी समारोह की जांच नहीं कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/corona-virus-investigation-found-three-people-positive-127988608.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/
0 Response to "कोरोना वायरस की जांच में तीन लोग मिले पॉजिटिव"
Post a Comment