Popular Posts

मुंबई के लिए निकले 11 लोगों में से एक की जीप से गिरकर मौत, ग्रामीणों ने सामान लूटा

मुंबई के लिए निकले 11 लोगों में से एक की जीप से गिरकर मौत, ग्रामीणों ने सामान लूटा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर के पास सोमवार की अहले सुबह एक कमांडर जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने मदद करने की जगह सामान लूट कर भाग निकले। इससे पीड़ित परिवार के लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। इधर, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के बृजकिशोर सिंह के परिवार के 11 लोग मुंबई जाने के लिए सीवान रेलवे स्टेशन के लिए तड़के निकले थे। जीप में सवार लोगों का कहना है कि रास्ते में उनकी जीप के आगे एक ट्रक था और पीछे भी एक ट्रक था। ट्रक वाला जान-बूझ कर पीछे से साइड के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच उनकी जीप साइड देने के दौरान में गड्ढे में गिर गयी। इससे मौके पर ही दीनानाथ सिंह के 55 वर्षींय पुत्र पंचदेव सिंह गाड़ी के असंतुलन होने से गिर गया। जिसमें उसे गंभीर चोट आयी और उनकी मौत हो गयी और कई लोग जख्मी हो गये। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुंचकर शव को बरामद कर सदर अस्पताल लेकर आयी। इसके अलावा घायल पिंकी कुमारी, छोटे लाल, बृजकिशोर सिंह को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

हसनपुरा| एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा नवादा टोला के रहने वाले एक विक्षिप्त युवक की सड़क दुर्घटना में रविवार की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सफिर अंसारी का 32 वर्षीय पुत्र कयामुद्दीन अंसारी था। जो कि विक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि मृतक सुबह घर से ही निकल कर सीवान सिसवन मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे-89 के रास्ते चैनपुर के तरफ जा रहा था। तभी सेमरी व रजनपुरा के बीच यात्री प्रतिक्षालय के समीप अज्ञात बाइक द्वारा धक्का लग गया। जिससे वह घायल हो गया। तभी कुछ युवक देख पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर घायल को सीएचसी ले गई। वही अस्पताल में कार्यरत गार्ड द्वारा स्थानीय नवादा निवासी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जहां परिजन बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुठनी में इलाज कराने आये युवक को कार ने रौंदा, मौत

गुठनी| गुठनी मुख्यालय स्थित लोक मान्य तिलक इंटर कालेज के प्रांगण में लेट कर आराम कर रहे युवक के सर को फील्ड में कार चलाना सिख रहा व्यक्ति ने कार से कुचल दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी। मौत का शिकार युवक दरौली थाना क्षेत्र के कसिहारी गांव निवासी स्व स्वामीनाथ मिश्रा का छोटा पुत्र सचिन कुमार मिश्र (24 वर्ष) है। सचिन अपने हाइड्रोशील का ऑपरेशन करवाने गुठनी में एक चिकित्सक के यहां आया था। हालांकि ऑपरेशन सोमवार दोपहर बाद होना था तो वह आराम करने के नियत से कालेज के फील्ड में आकर सोया था। फील्ड में एक वैगनार कार जिसका पंजीयन नं बीआर 29 एएन 4410 को चलाते हुये कोई व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था और उसी ने सोये हुये सचिन के सर पर चढ़ा दिया। सचिन के साथ आये चिंटू ने कार वाले को पकड़ा और एम्बुलेंस वाले को फोन लगाने लगा तब तक कार वाला व्यक्ति कार छोड़कर भागने में सफल हो गया। फील्ड में करीब 30 मिनट तक सचिन तड़पता रहा लेकिन समय से कोई वाहन व्यवस्था नही हो सका और ना एम्बुलेंस पहुच सका और देखते देखते उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सचिन की विधवा मां जामवंती तथा बहन अंजली उर्फ गुड़िया मौके पर पहुच गयी और सचिन का शव देखते ही नर्वस हो गयी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/one-out-of-11-people-killed-for-mumbai-after-falling-from-jeep-villagers-looted-goods-127988612.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_1_1607355519.jpg

0 Response to "मुंबई के लिए निकले 11 लोगों में से एक की जीप से गिरकर मौत, ग्रामीणों ने सामान लूटा"

Post a Comment