आरटीपीएस काउंटर पर न सोशल डिस्टेंस न मास्क
पचरुखी प्रखंड का आरटीपीएस काउंटर लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहां होनेवाले सभी कार्य लगभग बंद है। इन काउंटरों से आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस जैसे महत्वपूर्ण कागजातों के लिए अप्लाई होती है तो राशनकार्ड व पेंशन से सम्बंधित कार्यों के लिए भी अप्लाई व सर्टिफिकेट प्राप्त होते हैं। पिछले कई दिनों से यह काउंटर शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। यहां सुदूर गांवों से आकर लोग 5 बजे सुबह लाइन में लग जाते हैं, दस बजे कार्यालयकर्मियों के आने के बाद काउंटर खुलता है और बताया जाता है कि सर्वर डाउन है सुबह से शाम हो जाती है,बीच बीच मे कभी कभार एक दो लोगो का कार्य हो जाता है और शाम होते ही कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जाते है और बेबश लोग अपने घरों की ओर जाते है यह सोचकर कि अगले दिन पुनः आना है।इस भारी भीड़ में लड़के,लड़कियाँ, गर्भवती महिलाएं, बृद्ध पुरुष व वृद्ध महिलाएं भी होती है।यह आनेवाले दिनों में किसी बड़े घटना को भी आमंत्रित करती नजर आ रही है।यहाँ आनेवाले लोगो का सीधा आरोप है कि यहां यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन के ऑफिसर जिम्मेदार होंगे।इस कोरोनाकाल मे भी यहाँ सभी लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जाती है और अधिकारी चुप्पी लगाए रहते है ।इस सम्बंध में जब स्थानीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सारी समस्या सर्वर डाउन होने की वजह से हो रही है जो कि मुख्यालय से ही है,शीर्ष अधिकारियों से बात हुई है शीघ्र ही इस को ठीक कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/neither-social-distance-nor-mask-at-rtps-counter-128047068.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/7_1608825214.jpg
0 Response to "आरटीपीएस काउंटर पर न सोशल डिस्टेंस न मास्क"
Post a Comment