Popular Posts

सीवान में कोविड-19 जांच में 01 व्यक्ति मिला कोरोना से संक्रमित

सीवान में कोविड-19 जांच में 01 व्यक्ति मिला कोरोना से संक्रमित

जिले में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 जांच में 01 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। पटना से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में सभी 421 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को जिले में 2698 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में 01 लोग कोरोना से संक्रमित मिला हैं। इस दौरान ट्रु नेट जांच के लिए 149 तथा आरटी पीसीआर जांच के लिए 492 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर जांच के लिए 450 तथा ट्रु नेट जांच के लिए 175 सैंपल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले में अब तक 4 लाख 81 हजार 780 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें 55 हजार 746 आरटी पीसीआर, 23376 ट्रु नेट तथा 4 लाख 4 हजार 109 सैंपल की रैपिड एंटीजन किट से हुआ है। इसमें 4524 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें से करीब 4465 व्यक्ति कोरोना से जंग जीत चुके हैं। करीब 32 कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में अभी 26 व्यक्ति कोरोना के एक्टिव मरीज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/kovid-19-investigation-in-siwan-found-01-person-infected-with-corona-128036058.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "सीवान में कोविड-19 जांच में 01 व्यक्ति मिला कोरोना से संक्रमित"

Post a Comment