Popular Posts

यह कानून किसानों को गरीब और अमीरों को पूंजीपति को बनाएगा

यह कानून किसानों को गरीब और अमीरों को पूंजीपति को बनाएगा

रविवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले किसान विरोधी बिल को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रेम वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल ने कहा कि किसान बिल को लेकर केंद्र सरकार अफवाह फैला रही है क्योकि अक्टूबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गौतम अडानी के बीच एक करार हुआ कि फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एफसीआई)का नाम फूड कारपोरेशन ऑफ गौतम अडानी होगा जिसका सबसे बड़ा ज्वलंत उदाहरण बिहार के कटिहार में तैयार हो रहा साल्वे(भंडारण कक्ष) है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसानों से औने पौने दामों में फसलों को खरीदकर उसका भंडारण किया जाएगा और तीन गुणे दामों में बड़े-बड़े माॅलो के माध्यम से बेचा जाएगा। यह कानून किसानों को गरीब और अमीरों को पूंजीपति को बनेएगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कि आज देश भर में भाजपा जो प्रोपगेंडा फैला रही है कि यह कानून किसान हितैशी है तो देश के 36 लाख किसान सड़को पर आन्दोलन क्यों कर रहे हैं?

आखिरकार एनडीए घटक दल आकाली दल की केन्द्रीय कृषि मंत्री पंजाब की बेटी ने इस्तीफा क्यो दिया? रक्सौल विधान सभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने बिहार की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिरकार सरकार ने जो एमएसपी 1868 रूपये जो तय की है किसानों से अनाजों की खरीदारी क्यो नही कर रही है इससे यह प्रमाणित होता है कि काला किसान बिल के आड़ में अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/raxaul/news/this-law-will-make-the-poor-the-farmers-and-the-rich-the-capitalists-128034962.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "यह कानून किसानों को गरीब और अमीरों को पूंजीपति को बनाएगा"

Post a Comment