जानपुल चौक से चैलाहा तक सड़क के दोनों किनारे की जमीन जल्द खाली होगी, पैमाइश कर चिह्न लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू
जिला प्रशासन सभी मुख्य मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने की ठान ली है। शहर के मुख्य मार्गों को खाली कराने के बाद अब शहर से निकलने वाली सड़कों की बारी है। इसी क्रम में जानपुल चौक से बेतिया रोड में चैलाहा बाजार तक सड़क के दोनों किनारे की सरकारी जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके लिए अंचल प्रशासन द्वारा माइक्रोप्लान बना लिया गया है। साथ ही शनिवार से जानपुल चौक से पैमाइश भी शुरू कर दी गई है।
सीओ मणि कुमार वर्मा के नेतृत्व में अंचल अमीन मुकुल कुमार मापी कर निशान लगा रहे हैं। सीओ ने बताया कि चिह्नित जमीन अतिक्रमणकारी स्वयं खाली कर ले। यदि प्रशासन द्वारा जमीन खाली कराई गई तो उसका खर्च भी अतिक्रमणकारी को ही भरना पड़ेगा। साथ ही जानपुल चौक पर अवैध तरीके से बनाये गए जीप व टेम्पो स्टैंड को भी हटाया जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़ गई है,जिसके कारण जानपुल चौक से चैलाहा बाजार तक जाम की स्थिति रहती है।
अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन लगता है जाम
एएच 42 पर दुकानदारों के अतिक्रमण कर लेने के कारण प्रतिदिन सुबह से शाम तक जाम लगती है। जिससे लोग इस मार्ग से चलने से बचते है। वावजूद बेतिया,बाल्मीकिनगर व नेपाल के लिए जाने वाली मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी बड़ी मालवाहक व यात्री गाड़ियां चलती रहती है। जिससे आस पास व स्थानीय लोगो को आने जाने में काफी दिक्कत आती है। साथ ही कार्यालय आने जाने वाले व स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण हटाने की सूचना व मापी शुरू होने के बाद अतिक्रमणकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/banjariya/news/the-land-on-both-sides-of-the-road-from-janapul-chowk-to-chailha-will-soon-be-vacant-the-process-of-metering-tax-marking-started-128034954.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/85_1608505184.jpg
0 Response to "जानपुल चौक से चैलाहा तक सड़क के दोनों किनारे की जमीन जल्द खाली होगी, पैमाइश कर चिह्न लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू"
Post a Comment