मुख्य निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए अशोक कुमार
20 December, 2020
Comment
रेलवे स्टेशन स्थित रनिंग रूम के मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर अशोक कुमार की प्रतिनियुक्ति हुई है। जिसके बाद उन्होने अपना योगदान किया है। वहीं पूर्व से रक्सौल में प्रतिनियुक्त सीएलआई जहांगीर आलम का स्थानातंरण नरकटियागंज होने के बाद अशोक कुमार की पदस्थापना रक्सौल में हुयी है। वे इससे पूर्व सहरसा में तैनात थे।
योगदान करने के बाद अशोक कुमार ने बताया कि क्रु मैनेजमेंट को सही तरीके से करना उनकी प्राथमिकता होगी। इधर इनके सफल कार्यकाल के लिए स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, डीसीआई संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार, माल अधीक्षक प्रबोध कुमार, सीआइटी सतीश कुमार सिंह, टीसी राजेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/raxaul/news/ashok-kumar-appointed-as-chief-inspector-128034967.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/
0 Response to "मुख्य निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए अशोक कुमार"
Post a Comment