दादी मंदिर में मनी मंगसीर बदी नवमी
शक्तिधाम सेवा न्यास की ओर से बुधवार को मंगसीर बदी नवमी का आयोजन सादगी से दादीजी मंदिर में हुआ। संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष नवमी को दादीजी राणी सती का आराधना कार्यक्रम किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोविड के कारण सादगी से आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। सुबह छह बजे से दादीजी की विशेष मंगला आरती की गई। संध्या में छह बजे से विशेष भजन कीर्तन शक्तिधाम महिला मंडल की महिलाओं द्वारा किया गया। आयोजन में शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, रेणु अग्रवाल, सरोज बंका, सरिता बंका, रेखा मोदी आदि ने भाग लिया।
सफल आयोजन में पीके अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार, सीताराम बंका, अक्षय अग्रवाल, राजेश माखरिया, प्रदीप पंसारी, निर्मल अग्रवाल, सुशील मित्तल की भूमिका रही। उधर, मिरचाईगली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में श्री दादी जी महोत्सव में कन्या पूजन, श्री राणी सती जी का आलौकिक शृंगार सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजा का विधान आचार्य हरिकांत झा की देखरख में संपन्न हुआ। मंगला आरती हुई। अध्यक्ष सुभाष झुनझुनवाला, मनोज झुनझुनवाला, पप्पू मोदी, अशोक झुनझुनवाला, आदि शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/money-mangsir-badi-navami-in-dadi-temple-127997872.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/
0 Response to "दादी मंदिर में मनी मंगसीर बदी नवमी"
Post a Comment