75 बोरा लहसुन लेकर गया से पटना आ रही वैन को बोलेरो सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर लूटा
75 बोरा लहसुन लेकर गया से पटना आ रही एक पिकअप वैन को धनरुआ थाना के चोरपुलवा के पास बोलेरो सवार हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियों ने ओवरटेक कर चालक और खलासी को मारपीट कर लहसुन लदे पिकअप वैन को लूट लिया।
बाद में लहसुन लदे उक्त वैन को मसौढ़़ी थाना के डाकबंगला रोड सब्जी मंडी स्थित बेल बगीचा मोहल्ले में लाया गया और एक खरीदार से लहसुन खरीद की बात होने पर एक खाली पड़ी जमीन में 53 बोरा लहसुन उतार दिया गया। हालांकि इस बीच पुलिस की भनक लगने पर सभी अपराधी बचे 22 बोरा लहसुन के साथ लूटे गए वैन को लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी थी।
पुलिस ने मामले में स्थानीय तीन सब्जी विक्रेताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके से 53 बोरा लहसुन भी बरामद कर लिया है। मंगलवार की रात गया से उक्त वैन स्थानीय विक्रेता विकाश कुमार के गोदाम से करीब दो लाख का 75 बोरा लहसुन लेकर पटना के गुलजारबाग के लिए रवाना हुआ।
इस बाबत वैन का चालक वैशाली के समदाहा निवासी रंजित कुमार राय व खलासी समस्तीपुर के धमौल निवासी अशोक कुमार राय ने पुलिस को बताया कि वे जब धनरुआ के चोरपुलवा के पास बने डायवर्सन को पार करने लगे तभी उनके पीछे से आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक कर एक बोलेरो उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी और उसमें से दो युवक उतरा और अपने आप को बड़ा बाबू बताकर ठीक से गाड़ी नहीं चलाए जाने की बात कह उनकी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करा दी और फिर इसके कुछ देर बाद उक्त बोलेरो से अन्य चार बदमाश भी उतर गए और उन्हें गाड़ी से जबरन बाहर निकाल उनके साथ मारपीट करने लगे और उनका मोबाइल व जेब से तीन हजार रुपए छीन लिए।
लहसुन कारोबारी को चालक और खलासी पर शक, पुलिस के सामने ही करने लगा पिटाई
चालक और खलासी उनके डर से जान बचा वहां से पैदल ही भाग निकले और बेलदारीचक स्थित एक लाइन होटल पर पहुंच लोगों की मदद से पुलिस को फोन किया। लेकिन, तबतक सभी अपराधी लहसुन लदे वैन को लेकर वहां से फरार हो चुके थे।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस बिहटा-सरमेरा पथ, दनियावां, हिलसा समेत अन्य इलाकों में अपराधियों की टोह में जुटी रही लेकिन अपराधी पुलिस को चकमा देकर वैन को लेकर मसौढ़ी बाजार में पहुंच गए। लहसुन व्यापारी गया के विकाश ने वैन के चालक और खलासी पर ही लूट की योजना बनाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर धनरुआ थाना पहुंचे विकाश पुलिस के सामने ही दोनों की पिटाई करने लगा। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं व उनसे पूछताछ हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/masaurhi/news/bolero-ridden-criminals-looted-the-van-coming-from-patna-from-gaya-carrying-75-bags-of-garlic-127997866.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/orig_23dhar-pullout-pg1-0-1_1607555346.jpg
0 Response to "75 बोरा लहसुन लेकर गया से पटना आ रही वैन को बोलेरो सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर लूटा"
Post a Comment