Popular Posts

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, ट्रेनों और विमानों का आवागमन हुआ प्रभावित

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, ट्रेनों और विमानों का आवागमन हुआ प्रभावित

पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है। अगले दो दिनों तक सभी जिलों में कोहरे की चादर बिछी रहेगी। खास कर दिन के 10 बजे तक कोहरा ज्यादा घना होगा। इससे दृश्यता भी प्रभावित होगी। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने कोहरे से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है।

भागलपुर में एक दिन में ही 3.8 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर लगातार घटता जा रहा है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बार ठंड में बुधवार को पहली बार दिन भर धूप नहीं निकली। काेहरे के कारण सुबह 8.00 बजे तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि हवा में आधर्ता अधिक है और इसकी गति भी कम है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। अगले दो दिनों तक अभी इसमें खास बदलाव की संभावना नहीं है।

बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. विरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में इतनी तेजी से गिरावट आई है। अगले 24 घंटे में काेहरा और गहरा हाेने की आशंका है। 13 दिसंबर तक लगातार ठिठुरन बढ़ने की आशंका है।

पूर्णिया व सुपौल में भी 5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
कोसी और सीमांचल के जिलों में भी अचानक ठंड बढ़ गई। पूर्णिया में दिन में पछुआ हवा तेज चलने से कनकनी बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

सहरसा के अगवानपुर स्थित अनुसंधान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि सुपौल में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री नीचे लुढ़क कर 17.05 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आने वाले पांच दिनों तक सुबह में देर तक कुहासा रहेगा। गुरुवार को 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की आशंका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meteorological center issued alert, relief will not be available for next two days, movement of trains and aircraft affected


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/meteorological-center-issued-alert-relief-will-not-be-available-for-next-two-days-movement-of-trains-and-aircraft-affected-127997887.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/9hajipur-pullout-pg1-0_1607555906.jpg

0 Response to "मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, ट्रेनों और विमानों का आवागमन हुआ प्रभावित"

Post a Comment