Popular Posts

दरौंदा में तीन घरों में चोरी, चार लाख की संपत्ति ले गए चोर

दरौंदा में तीन घरों में चोरी, चार लाख की संपत्ति ले गए चोर

मिल्की अाैर पूर्वी हड़सर गांव में रविवार की रात चाेराें ने शिक्षक समेत तीन घरों में चार लाख रुपए संपत्ति चुरा ली। बताया जाता है कि मिल्की गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी हड़सर के शिक्षक नागेंद्र राम के घर रविवार की रात चोरों ने चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और गहना, नकद, कपड़े आदि करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। उनकी पत्नी फूलमाल देवी हड़सर पंचायत की विकास मित्र हैं। इसके बाद चोरों ने गौतम राम के यहां भी दीवार के सहारे घर में घुसे और गहने, नकदी आदि की चोरी कर ली। इसी पंचायत के पूर्वी हड़सर गांव निवासी मंटू सिंह के घर भी चोरों ने गहने, कीमती, नकदी आदि चोरों ने चुरा ली। ग्रामीण बताते हैं कि तीनों घरों में हुई चोरी की घटना को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/three-houses-stolen-in-darunda-thieves-took-property-worth-four-lakh-128036081.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "दरौंदा में तीन घरों में चोरी, चार लाख की संपत्ति ले गए चोर"

Post a Comment