टीका रखने के लिए नौ कोल्ड चेन की व्यवस्था की गई है
बीते पूरे साल जहां हमने केवल कोरोना की बात की वहीं, अब बात इसके वैक्सीनेशन को लेकर होगी। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी महीने से शेखपुरा जिले में कोरोना के टीके लगना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए इसके लिए जिले में नौ कोल्ड चेन बनाए गए हैं। सबसे पहले 2931 लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसमें स्वास्थ्य कार्यों से जुड़े सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा, स्वीपर, गार्ड एवं आईसीडीएस से जुड़े सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहयिका शामिल है।
डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए 8 से माइनस 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जा सकेगा। कोरोना वैक्सीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 15 से माइनस 25 डिग्री तक तापमान की आवश्यकता होगी। ऐसे में कोरोना वैक्सीन के आने के साथ ही उसके भंडारण के लिए हाई एफिशिएंसी वाले डीप फ्रीजर की आवश्यकता होगी। किसी तरह की गड़बड़ी ना हो और डीप फ्रीजर लगातार चलते रहें इसके लिए बिजली चले जाने की स्थिति में जेनरेटर आदि के भी इंतजाम किए गए हैं।
सामान्य फ्रिज में पांच दिन तक ही सुरक्षित रह सकता है वैक्सीन
अब तक का आई रिपोर्ट के अनुसार फ़ाइज़र कोरोना की वैक्सीन सामान्य फ्रीजर में करीब 5 दिन तक ही ठीक रहती है। अगर लंबे समय तक स्टोर करना हो तो इसे माईनस 70 डिग्री का तापमान चाहिए। मॉडर्ना की वैक्सीन 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में 30 दिन तक सुरक्षित रह सकती है। अगर इसे छह महीने तक रखना हो तो माईनस 20 डिग्री तापमान करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/nine-cold-chains-have-been-arranged-to-contain-the-vaccine-128074445.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/01/31sheikhpura-02_1609455019.jpg
0 Response to "टीका रखने के लिए नौ कोल्ड चेन की व्यवस्था की गई है"
Post a Comment