संतपुर परसौनी गांव में संदिग्ध स्थिति में बालक की हुई मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर परसौनी गांव में संदिग्ध स्थिति में एक दस वर्षीय बालक कि मौत होने से अटकलों का बाजार गर्म है। मृत बालक उमेश राम का 10 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार है। बजरंगी कुमार शनिवार के सुबह से ही गन्ने के खेत मे गन्ना छिलने गया था।
उसके बाद वह घर के अन्य कामकाज भी किया तथा शाम में खेलकर अपने घर आया। लेकिन शाम 7:00 बजे अपने बिछावन पर मृत पाया गया। हालांकि परिजनों ने शव का आनन-फानन मे दाह संस्कार कर दिया। जो बात लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
इस मौत को कई बिंदुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के मौसी लालपरी देवी ने आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि बजरंगी कुमार के पिता उमेश राम काठमांडू रह कर मजदूरी करते हैं। बजरंगी कुमार की मां आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व खुदा को प्यारी हो गई।
घर में बजरंगी की सौतेली मां भवानी देवी थी जो उसके साथ मारपीट की तथा मारपीट के दैारान उसके सीने पर गंभीर चोट लग गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वही भवानी देवी ने इस इल्जाम को खारिज करते हुए बताई कि मैंने इस तरह का कोई सलूक नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/child-dies-in-suspicious-condition-in-santpur-parsauni-village-128034893.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/77_1608504236.jpg
0 Response to "संतपुर परसौनी गांव में संदिग्ध स्थिति में बालक की हुई मौत"
Post a Comment