Popular Posts

धनकुटवा में राम-जानकी विवाहोत्सव के साथ बारात की भव्य झांकी निकाली

धनकुटवा में राम-जानकी विवाहोत्सव के साथ बारात की भव्य झांकी निकाली

प्रखंड के धनकुटवा गांव में शिव सेवक रामायण मंडली ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम व जनक नंदनी सीता के विवाहोत्सव के साथ ही भव्य बारात की झांकी निकाली। भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा के समक्ष रामचरितमानस रख कर सीताराम का विवाहोत्सव सम्पन्न कराया गया।

इस दौरान आचार्य शम्भूनाथ तिवारी के मंत्रोच्चारण के बीच लालबाबू पटेल की पत्नी शोभा देवी ने उपवास रखकर विवाहोत्सव सम्पन्न कराया। वहीं, बारात की झांकी धनकुटवां के शिवमंदिर से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर, देवी स्थान होते हुए पुनः शिवमंदिर पहुंची। जिसमें श्रद्धालु राम भक्त समेत शिव सेवक रामायण मंडली के सदस्यों ने सर पर रामायण लेकर बारात में शामिल रहे। मौके पर भंडारा का भी आयोजन कराया गया। जिसमें सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंडली के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, सचिव निर्भय मिश्र, प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक साल तीन दिवसीय होता है। इस वर्ष भी शुक्रवार को कथा पूजन व मटकोर का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्रीराम यादव, आदित्य नारायण गिरी, पप्पू गिरी, अजीत गिरी, आर्जू मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, भूषण श्रीवास्तव, संतोष गिरी, मनोज, भागीरथ, जानकीशरण गिरी, कन्हैया पाण्डेय, राधामोहन यादव, लालबाबू पटेल आदि सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A grand tableau of the procession was held with the Ram-Janaki wedding festival in Dhankutwa


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/a-grand-tableau-of-the-procession-was-held-with-the-ram-janaki-wedding-festival-in-dhankutwa-128034890.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/76_1608504193.jpg

0 Response to "धनकुटवा में राम-जानकी विवाहोत्सव के साथ बारात की भव्य झांकी निकाली"

Post a Comment