Popular Posts

बिनवलिया की टीम ने मोहना को एक गोल से किया पराजित, पेनाल्टी से हुआ फैसला

बिनवलिया की टीम ने मोहना को एक गोल से किया पराजित, पेनाल्टी से हुआ फैसला

बगहा-2 प्रखंड के लौकरिया में स्वर्गीय फूलपती देवी की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के 11वें दिन का मुकाबला बिनवलिया व मोहना की टीमों के बीच हुआ। विनवलिया टीम पेनाल्टी के दौरान 4 - 5 गोल से मैच जीतने में कामयाब रही। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद रोमांचक रहा। प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश में जुटे दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के आक्रामक प्रदर्शन की बदौलत मैच के अंत तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं ले सकी।

अंततः दोनों टीम को 10 मिनट का गोल्डन चांस दिया गया। इस दौरान भी दोनों टीम गोल ले पाने में नाकाम हो गई। फलतः निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी देने का निर्णय लिया। इसी दौरान मोहना की टीम ने चार गोल लिया, जबकि बिनवलिया टीम ने पांच गोल लेकर जीत हासिल कर ली।

टूर्नामेंट के संयोजक महेश्वर महतो तथा व्यवस्थापक सह थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने बताया कि रेफरी की भूमिका में विश्वनाथ प्रसाद, कमेंट्रेटर के रूप में महेन्द्र प्रसाद व पंकज कुमार, लाइसेंस मैन के रूप में रोहित कुमार, यशवंत कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई। मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में जुटे दर्शक तक डटे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Binwaliya's team defeated Mohana by one goal, decided by penalty


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/binwaliyas-team-defeated-mohana-by-one-goal-decided-by-penalty-128034896.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/78_1608504283.jpg

0 Response to "बिनवलिया की टीम ने मोहना को एक गोल से किया पराजित, पेनाल्टी से हुआ फैसला"

Post a Comment