Popular Posts

बाइक से शादी में जा रहे वार्ड सदस्य को ट्रक ने कुचला मौत; समधन व पोता जख्मी, तीन घंटे तक सड़क जाम

बाइक से शादी में जा रहे वार्ड सदस्य को ट्रक ने कुचला मौत; समधन व पोता जख्मी, तीन घंटे तक सड़क जाम

थाना क्षेत्र के एनएच- 77 पर दोस्तपुर गांव स्थित खैड़वी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह चीनी से लदे ट्रक ने बाइक सवार वार्ड सदस्य को कुचल दिया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि समधिन व पोता बुरी तरह से जख्मी है।

मृतक वार्ड सदस्य की पहचान थाना क्षेत्र के कमलदह पंचायत के वार्ड 6 के वार्ड सदस्य स्व. रामचंद्र सिंह के 47 वर्षीय पुत्र महेश सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने जख्मी समधिन मंजोगा देवी व पोता प्रिंस कुमार को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया।

ग्रामीणों ने एनएच 77 सड़क हादड़ा मील के समीप बांस-बल्ले के सहारे जाम कर दिया। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगा। सूचना पर अंचलाधिकारी गिन्नी प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई जयप्रकाश शर्मा व नोमान खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे देने के अश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इस दौरान आवागमन करने वाले लोगों को तीन घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य अपनी समधिन व पोता के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव जा रहा था।

चीनी लदे ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरु कर दिया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अब तक मृतक के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। -पंकज कुमार, थानाध्यक्ष, बथनाहा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bathanaha/news/truck-member-crushed-to-death-by-bike-to-marriage-samdhan-and-grandson-injured-road-jam-for-three-hours-128014454.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/

0 Response to "बाइक से शादी में जा रहे वार्ड सदस्य को ट्रक ने कुचला मौत; समधन व पोता जख्मी, तीन घंटे तक सड़क जाम"

Post a Comment