शुक्रवार तक माैसम का पारा होगा 5 डिग्री
14 December, 2020
Comment
शुक्रवार तक मौसम का पारा पंाच डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी तेज होने की संभावना है। इधर सोमवार को पुन: 10 बजे तक सभी जगह कोहासा छाया रहा। 10 बजे के बाद कोहासा व ठंड में कमी के बाद राहत मिली। ठंड दिनों दिन बढ़ता जा रहा है वहीं, कोहासा के कारण भी लाेगों की परेशानी बढ़ रही है।
कृषि वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में वायुमंडल के तापमान में लगातार गिरावट होगी एवं हवा की गति भी तेज रहेगी। बताया कि इस ठंड व साक्षेप आद्रता के कारण कोहासा में भी बढ़ोतरी होगी।
इधर गुरुवार को हवा की गति 11 से 12 किमी होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को बिना विलंब किए रबी की बोआई पूरी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सब्जी की खेती करने वाले किसानों को लाही से सतर्क रहने की हिदायत दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/mercury-mercury-will-be-5-degrees-by-friday-128014448.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/
0 Response to "शुक्रवार तक माैसम का पारा होगा 5 डिग्री"
Post a Comment