Popular Posts

सगाई से घर लाैट रहे वधू पक्ष के लोगों से भरी कार नदी में गिरी, एक सवार की मौत, चार लोग जख्मी

सगाई से घर लाैट रहे वधू पक्ष के लोगों से भरी कार नदी में गिरी, एक सवार की मौत, चार लोग जख्मी

कैमूर जिला के मुखराव में आयोजित सगाई समारोह में भाग लेकर लौट रहे वधू पक्ष के लोगों से भरी कार गारा लिंक रोड पर धर्मावती नदी के पुल से नीचे जा गिरी। जिसमें सवार संझौली थाना के करमैनी निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र चौधरी की मौके पर मौत हो गई। घटना में चार अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार रात उस समय घटी। जब कार से लौटने के दौरान पुल पर सामने से आ रहे एक वाहन की हेड लाइट में कार चालक चकमा खा गया। गाड़ी में हलकी टकर के बाद मोड़ पर असंतुलित हुई और सीधे नदी में जा गिरी।

जिसके नीचे दबकर सुरेंद्र चौधरी की मौत हुई। जबकि कोचस के सतसा निवासी अमेरिका चौधरी, कनक सेमरिया निवासी अजीत साह, राकेश कुमार पांडेय व अजय कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कोचस पीएचसी लाया गया। जिसमें सुरेंद्र चौधरी को मृत पाया गया। इस घटना के बाद घायल चारों लोगों को लेकर लोग जब कोचस पीएचसी पहुंचे तो वहां से चिकित्सक गायब मिले। जिससे स्थानीय लोगों का आक्रोश परवान चढ़ा। लोग हंगामा करने लगे। किसी तरह घायलों को प्राईवेट अस्पताल में इलाज के बाद रेफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car filled with bridegroom's side falling home in engagement fell into river, one rider killed, four injured


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kochs/news/car-filled-with-bridegrooms-side-falling-home-in-engagement-fell-into-river-one-rider-killed-four-injured-128014455.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/orig_0_1607987540.jpg

0 Response to "सगाई से घर लाैट रहे वधू पक्ष के लोगों से भरी कार नदी में गिरी, एक सवार की मौत, चार लोग जख्मी"

Post a Comment