पार्षद पर गलत काम करने का दबाब बनाने का आरोप
नगर परिषद में सहायक पद पर तैनात निर्भय कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी और नप के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू द्वारा लगातार गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। जब भी वे कार्यालय आते हैं तो मुझ पर गलत काम करने का दबाव बनाते हैं और इसका लगातार विरोध करता आ रहा हूं। नगर परिषद में इसको लेकर दोनों लोगों के बीच बकझक भी हुई है। जिसके बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई नया मामला नहीं है। इसके बाद पहले भी कर्मियों पार्षदों के बीच बकझक होते रहा है। सहायक ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्रधान सहायक के कार्यालय कक्ष में मौजूद था। उसी वक्त वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। गलत काम नहीं करने की वजह से मुझे नौकरी से निलंबित कराने और सेवामुक्त बोर्ड से करवाने की धमकी दी। इस घटना के दौरान कार्यालय के कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने आवेदन के माध्यम से कहा है कि मेरे साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है कि लग रहा है नौकरी छोड़ दिया जाए। पहले भी मेरे साथ ऐसी कई बार घटनाएं हो चुकी हंै। पार्षद द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के साथ-साथ जबरन गलत काम करने हेतू दबाव दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/accused-of-pressurizing-councilor-for-wrongdoing-128036090.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/
0 Response to "पार्षद पर गलत काम करने का दबाब बनाने का आरोप"
Post a Comment