ड्राईपाेर्ट की तरह पीपीपी माेड पर हाेगा नारायणपुर अनंत रैक टर्मिनल का आधुनिकीकरण, बढ़ेंगी जरूरी सुविधाएं
शहर से लगते नारायणपुर अनंत काे ड्राईपाेर्ट की तरह पीपीपी माेड पर अत्याधुनिक रैक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। साेनपुर मंडल ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। टर्मिनल काे अत्याधुनिक बनाने की पूरी परियाेजना लागत करीब 35 कराेड़ आएगी। इसमें पर्यावरण संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद काम की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार काे उन्हाेंने नारायणपुर अनंत में काम का जायजा लिया। उन्हाेंने बताया कि टर्मिनल काे ड्राईपाेर्ट की तरह विकसित करने के लिए खगड़िया का टेंडर हाे चुका है। नारायणपुर अनंत का टेंडर भी जल्द हाेगा।
उल्लेखनीय है कि अभी रैक प्वाइंट पर चाराें ओर धूलकण के अंबार और माल उतारने काे जर्जर प्लेटफाॅर्म के कारण व्यापारी इस रैक प्वाइंट से अपना सामान नहीं भेजना चाहते हैं। लाॅकडाउन में यात्री ट्रेनाें का परिचालन बंद हाेने से घाटे की भरपाई के लिए रेलवे अधिक से अधिक माल ढुलाई पर जाेर दे रहा है।
अब व्यापारियाें काे लुभाने के लिए सड़क मार्ग की तुलना में रेल मार्ग से माल भेजने के फायदे और आर्थिक बचत की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रेलवे ने साेनपुुर मंडल के वरीय कॉमर्शियल इंसपेक्टराें के नेतृत्व में 5 टीमें बनाई है। टीम में दाे-दाे इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी इंसपेक्टर बड़े-बड़े व्यापारियाें से मिल कर सड़क और रेलमार्ग से सामान भेजने में अंतर बताएंगे।
प्रतिमाह आता है करीब 100 रैक सामान
नारायणपुर अनंत रैक प्वाइंट पर प्रतिमाह औसत 100 से 135 रैक सामान आता-जाता है। इसे बढ़ा कर 150 से 200 रैक करने का लक्ष्य रखा गया है। विगत 5 दिनाें में सिर्फ सामान बाहर भेजने पर 75 लाख रुपए की आमदनी हुई है।
ये हाेंगे कार्य
- टर्मिनल के चाराे ओर से ऊंची बाउंड्री
- पर्यावरण संतुलन के लिए 2000 पाैधराेपण
- परिसर में धूलकण खत्म करने के लिए 50 स्प्रिंकलर
- गुड्स शेड काे विकसित करना
- अत्याधुनिक टाॅयलेट
- व्यापारियाें के लिए मीटिंग हाॅल
- मजदूराें के आराम करने के लिए विश्रामालय
- कैंटीन
- टर्मिनल के दाेनाें ओर अप्राेच राेड
- पानी निकासी के लिए नाला निर्माण
- 8 हाईमास्क लाइट लगेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/modernization-of-narayanpur-anant-rack-terminal-to-be-done-on-ppp-mad-like-drypart-will-increase-essential-facilities-127984662.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/_1607211433.jpg
0 Response to "ड्राईपाेर्ट की तरह पीपीपी माेड पर हाेगा नारायणपुर अनंत रैक टर्मिनल का आधुनिकीकरण, बढ़ेंगी जरूरी सुविधाएं"
Post a Comment