Popular Posts

दूसरे दिन भी नदी में डूबे युवक की होती रही खोज

दूसरे दिन भी नदी में डूबे युवक की होती रही खोज

बिरौली घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान गायब युवक की खोजबीन शनिवार को भी जारी रही। पूसा सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम दिन भर बूढ़ी गंडक नदी में युवक को तलाशती रही। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गायब युवक पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा पंचायत के कल्याणपुर गौरा निवासी विश्वनाथ महतो का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ लाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि युवक शुक्रवार दोपहर बाद बूढ़ी गंडक नदी के बिरौली घाट पर स्नान करने गया था जहां से वह लौटकर घर नहीं पहुंच पाया। लोग उसके नदी में डूबने की बात ही बता रहे है। दिघरा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सुमन ने बताया कि शाम तक खोज जारी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Searching for the young man drowned in the river on the second day


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/searching-for-the-young-man-drowned-in-the-river-on-the-second-day-127984664.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/5samstipur-04_1607211455.jpg

0 Response to "दूसरे दिन भी नदी में डूबे युवक की होती रही खोज"

Post a Comment