Popular Posts

मत्स्य व बत्तख पालन के दाना के लिए सिकटी के भूतहा में लगाया जाएगा प्लांट : डीएम

मत्स्य व बत्तख पालन के दाना के लिए सिकटी के भूतहा में लगाया जाएगा प्लांट : डीएम

जल जीवन हरियाली योजना को सिकटी के गांव-गांव में चलाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सिकटी प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक सरकारी तालाबों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकारी तालाबों का जीर्णोद्धार कर इस तालाब में मत्स्य पालन व बत्तख पालन करवाने की बात कहीं। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने मुरारीपुर, रहमतपुर, भूतहा, पहाड़ा, पलासमनी आदि सरकारी तालाबों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान बताया कि इन तालाबों को बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सात निश्चय योजना के तहत जल जीवन हरियाली योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार कर तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। साथ हीं उन तालाबों में मत्स्य पालन व बत्तख पालन किया जायेगा। जिससे प्रवासी मजदूरों को घर में हीं रोजगार का अवसर प्राप्त होंगें। इसके अलावा तालाबों में बत्तख पालन के लिये बत्तख का घर भी बनाया जायेगा।

मत्स्य पालन व बत्तख पालन के लिये भोजन की आवश्यकता होती है। इनके दाना के लिये भूतहा निवासी मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री कपिल देव साहनी को सरकार द्वारा अनुदान पर मत्स्य व बत्तख के भोजन के लिये दाना बनाने वाली प्लांट अनुदान पर दिया गया है। उस प्लांट का भी निरीक्षण डीएम ने किया।

भिडभिडी में सड़क की स्थिति खराब देख डीएम ने बीडीओ को दिया जांच का निर्देश। जल जीवन हरियाली योजना के तहत भिडभिडी पंचायत के पलासमनी गांव की सड़क की स्थिति काफी खराब रहने के कारण जिलाधिकारी ने बीडीओ से जांच करने का निर्देश दिया।

वहीं डीएम ने सिकटी में एलइओ विभाग द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी बीडीओ से मांगी जिस पर बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एलइओ विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में हीं सड़क बनायी है और सड़क के बारे में जानकारी नहीं है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने बीडीओ से पंचायतों में बन रहे पंचायत सरकार भवन के बारे में भी पूछताछ की। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, उद्योग प्रबंधक अनिल कुमार, बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सिकटी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/plant-will-be-set-up-in-the-ghost-of-sikti-for-fish-and-duck-farming-dm-127974092.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/

0 Response to "मत्स्य व बत्तख पालन के दाना के लिए सिकटी के भूतहा में लगाया जाएगा प्लांट : डीएम"

Post a Comment