Popular Posts

मोबाइल चोरी के विवाद में युवक पर चलाई गोली

मोबाइल चोरी के विवाद में युवक पर चलाई गोली

एक युवक से उसके पड़ोसी ने जबरन उसकी मोबाइल ले ली। आरोपी युवक ने एक दिन बाद बुधवार को उसका मोबाइल तो लौटा दिया, लेकिन सिम और मेमोरी कार्ड वापस नहीं किया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने पीड़ित युवक पर गोली चला दी। घटना नवगछिया चैती दुर्गा स्थान के पास मुख्य सड़क पर एक मिठाई दुकान के सामने दोपहर लगभग 12:30 बजे की है।

गोली चलने के बाद दुकानदारों के साथ आम लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना को लेकर नवगछिया धर्मशाला रोड निवासी निवासी गोविंद शर्मा ने अपने पड़ोसी अमित कुमार पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि एक दिन पहले मेरे पुत्र राहुल शर्मा का मोबाइल अमित कुमार पांडेय ने जबरन ले लिया था। मांगने पर उसने मोबाइल तो लौटा दी, लेकिन सिम और मेमोरी कार्ड वापस नहीं किया। बुधवार को चैती दुर्गा स्थान के पास इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और अमित पांडेय ने मेरे बेटे राहुल पर गोली चला दी। संयोग से गोली उसके बगल से निकल गई। घटना के बाद अमित कुमार पांडेय प्रोफेसर कॉलोनी चौक की और भाग गया। थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/navagchhiya/news/a-man-was-shot-at-in-a-mobile-theft-dispute-127974096.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/

0 Response to "मोबाइल चोरी के विवाद में युवक पर चलाई गोली"

Post a Comment