सर्जरी करने का आदेश मिलने पर नीमा के डॉक्टरों ने निकाली धन्यवाद यात्रा
आयुर्वेदिक चिकित्सकों को 58 तरीके के आपरेशन की सुविधा देने को लेकर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन घोड़ासहन ने केंद्र सरकार के इस आदेश का स्वागत किया और सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस क्रम में घोड़ासहन प्रखंड इकाई नीमा के चिक्तिसकों की ओर से रविवार को धन्यवाद यात्रा निकाली गई। स्थानीय मिडिल स्कूल से निकली धन्यवाद यात्रा मदरसा चौक, बाजार, बीरता चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, अम्बेडकर चौक व बस स्टैंड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट पहुंच कर समाप्त हो गई।
इस दौरान नीमा के प्रखंड मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि मॉडर्न सर्जरी के जनक के रूप मे आचार्य सुश्रुत को पूरी दुनिया ने माना है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कई मुश्किल सर्जरी सफलतापूर्वक किए जाने के प्रमाण मिले हैं। आयुर्वेद शाखा को ऐडमिशन नीट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद ही मिलता है। एमबीबीएस की तरह साढ़े चार साल की बीएएमएस की पढ़ाई होती है।
इसके दौरान एनाटॉमी, फिजिओलॉजी, पीएसएम, सर्जरी, बालरोग, नेत्ररोग, स्त्रीरोग, मेडिसिन, इएनटी आदि विस्तार से सिखाए जाते हैं। मानव शरीर पर डिसेक्शन भी सिखाया जाता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ तबरेज आलम, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अयाज अहमद, डॉ कलीम, डॉ शबाना प्रवीण, डॉ सैफुल्लाह, डॉ रौशन कुमार, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ बुशरा फिरदौस, डॉ आनंद राज समेत प्रखंड के सभी नीमा के चिक्तिकसक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ghorashan/news/neema-doctors-take-out-thanksgiving-journey-after-getting-orders-for-surgery-128034949.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/84_1608505118.jpg
0 Response to "सर्जरी करने का आदेश मिलने पर नीमा के डॉक्टरों ने निकाली धन्यवाद यात्रा"
Post a Comment