आयुष चिकित्सा पद्धति से हर तरह के रोगों का होता है इलाज, इस पर नए सिरे से शुरू होगा काम : सीएस
स्थानीय रामेश्वर प्लस टू हाई स्कूल में रविवार को आयुष मंत्रालय भारत सरकार, राज्य आयुष समिति बिहार तथा जिला आयुष समिति के संयुक्त सौजन्य से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र लाल दास, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. वरुण कुमार, एमओआईसी डॉ. पीएस झा, नोडल पदाधिकारी आयुष डॉ. रामरूप आदि की उपस्थिति में फीता काट कर किया। वहीं आंवला के पेड़ की पूजा किया।
शिविर को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने कहा कि आयुष विधि से उपचार तथा विभिन्न रोगों के बारे में आम लोगों को जागरूक किए जाने को ले मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह चिकित्सा पद्धति प्राचीन काल से चली आ रही है।
आयुष चिकित्सा पद्धति हर तरह के रोगों को दूर किये जाने में सक्षम है। आयुष मंत्रालय की कोशिशों से आयुष चिकित्सा पद्धति पर नए सिरे से काम शुरू किया गया है। सीएस ने कहा कि जिले के दो प्रखंडों के दो गांवों को आयुष ग्राम के तहत गोद लिया गया है। जिसमें राजनगर प्रखंड का पटवारा गांव भी शामिल है। जहां आयुर्वेदिक खेती के साथ-साथ लोगों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा। वहीं देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र कुमार लाल दास ने कहा कि आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम योजना प्रारंभ की गई है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति रोगों की रोकथाम तथा उपचार का उत्तम माध्यम है। इसमें योग, आयुर्वेदिक, यूनानी तथा होमियोपैथिक पद्धतियों का समावेश है। कार्यक्रम को भाजपा नेता फेकू यादव व राजीव झा, बीएचएम महेश कुमार, डॉ. डीके राय, डॉ.मृत्युंजय कुमार, डॉ कमलेश शर्मा, बीसीएम सुभेश कुमार, लैब टेक मो. इश्मतुल्लाह आदि ने भी संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/treatment-of-all-types-of-diseases-is-done-by-ayush-treatment-system-work-will-start-on-it-afresh-cs-128034917.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/orig_81_1608504625.jpg
0 Response to "आयुष चिकित्सा पद्धति से हर तरह के रोगों का होता है इलाज, इस पर नए सिरे से शुरू होगा काम : सीएस"
Post a Comment