Popular Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने किया पाैधराेपण, लोगों से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने की अपील की गई

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने किया पाैधराेपण, लोगों से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने की अपील की गई

रविवार को प्रगति समाज सेवी युवा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के दर्जनों फलदार व छायादार वृक्ष लगाया गया।

समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के उद्देश्य से प्रगति समाज सेवी युवा समिति के सदस्यों ने अपने-अपने निजी जमीन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाया।

उन्होंने बताया कि नए वृक्षों को काटा जा रहा है और उसके स्थान पर नए वृक्ष नहीं लगाया जा रहा है जिससे आने वाले पीढ़ी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जिंदगी में कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाना आवश्यक रूप से लगावें।

पेड़ रहेगा तभी हम और आप जीवित रह सकते हैं। जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है अगर अभी से अधिक से अधिक पेड़ नहीं लगाया गया तो ओ दिन दुर नहीं है कि लोग शुद्ध ऑक्सिजन के बिना विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित होगा।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ रहेगा तभी पानी रहेगी और पानी रहेगी तभी जीव जंतु सुरक्षित रह सकता है। इसलिए अगर धरती को बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। मौके पर अरूण कुमार यादव, राम भरोश यादव, विनोद यादव, जागेंद्र यादव, नवल किशोर, पवन कुमार, धर्मेंद्र यादव, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, धर्मपाल कुमार आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the World Environment Day, youths did the ritual, people were appealed to plant at least 5 plants in their lives.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/khajauli/news/on-the-world-environment-day-youths-did-the-ritual-people-were-appealed-to-plant-at-least-5-plants-in-their-lives-128034920.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/82_1608504679.jpg

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने किया पाैधराेपण, लोगों से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने की अपील की गई"

Post a Comment