Popular Posts

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमैला उर्दू की जांच की

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमैला उर्दू की जांच की

शनिवार को अधिकारियों की एक टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमैला उर्दू के जांच करने पहुंचे थे। जांच टीम में बीआरपी लाल बाबू कामत, कनिय अभियंता और सीआर सी शामिल थे। मालूम हो कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव के विरुद्ध लोक शिकायत निवारण में एक परिवाद दायर किया गया था। महज 12 साल पूर्व बने भवन को बिना प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति से तोड़कर सरकारी संपति को क्षति पहुंचने का आरोप लगाया था।

जांच टीम पहुंचते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने स्वीकार किया कि मध्य विद्यालय उर्दू को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित होने के बाद नए भवन बनाने को लेकर उन्होंने बिना प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति के ही पुराने भवन को तोड़कर हटाया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी नहीं दी थी।

मोडल भवन बनाने के लिए विद्यालय के पास जमीन उपलब्ध नहीं थी। विद्यालय शिक्षा समिति के निर्णय से पुराने भवन को तोड़ कर उस जगह नये भवन बनवाया बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खुला डाक कराई जाती तो अधिक राजस्व की प्राप्ति होती। प्रधानाध्यापक मो. शहाबुद्दीन को लोक शिकायत निवारण परिवाद के आलोक में कारण पीछा किया गया। बीआरपी लाल बाबू कामत ने स्थिति को गंभीरता को समझाने का प्रयास किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/andhrathadhi/news/reversed-high-school-jamala-urdu-investigated-128034911.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमैला उर्दू की जांच की"

Post a Comment