मुसरीघरारी चौक पर बनेगा फ्लाईओवर
जिला के मुसरीघरारी से बेला नवादा तक बनने वाले एनएच-332 को लेकर जिला में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में शनिवार को बैठक की गई। डीएम शशांक शुभंकर की मौजूदगी में विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, राम सुमरन सिंह, अश्वमेध देवी, मो. अबू तमीम आदि मौजूद थे। इस दौरान बताया गया कि मुसरीघरारी से बेला नवादा तक बनने वाले एनएच 332 में जिला में इसकी लंबाई सरायरंजन के मुसरीघरारी से कल्याणपुर के जटमलपुर तक 29.750 किलोमीटर है।
इसको लेकर समस्तीपुर, गोपालपुर, कल्याणपुर व जटमलपुर में बाइपास प्रस्तावित है। इसके लिए 47.25 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसको लेकर जिला के मुसरीघरारी व समस्तीपुर के मुजफ्फरपुर-पूसा रोड रेलवे लाइन पर हेवी ट्रैफिक को लेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव एनएच प्रमंडल जयनगर को भेजा गया। जिला में एनएच 332 को लेकर बनने वाले बाइपास व फ्लाईओवर दो लेन के होंगे। वहीं उसके अलावे पैदल चलने वालों के लिए अलग से रास्ता होगा। इसी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा ली गई है। बताया गया कि बैठक के दौरान कई जनप्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन की हुई मरम्मत
समस्तीपुर डीजल शेड अब इलेक्ट्रिक इंजन शेड के रूप में परिवर्तित हो गया है। शनिवार को पहली बार डीजल शेड से इलेक्ट्रिक इंजन मरम्मत होकर निकला। मरम्मत होकर निकली पहली ट्रेन को डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर परिचालन के लिए रवाना किया। इस मौके पर डीआरएम ने सीमित समय में व सीमित कर्मचारियों द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर कर्मियों को 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर का यह शेड 150 डीजल इंजनों की क्षमता वाला है पूर्व में यहां डीजल इंजन की मरम्मत होती थी, अब इलेक्ट्रिक इंजन का भी मरम्मत कार्य होने लगा है। डीआरएम ने बताया कि अभी यहां डीजल शेड और इलेक्ट्रिक इंजन दोनों का मरम्मत होगा। रेलवे मंडल में विद्युतीकरण के बाद यह पूर्णतः इलेक्ट्रिक इंजन शेड के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।
डीआरएम ने बताया कि यहां के कर्मचारियों को मुगलसराय इलेक्ट्रिक डीजल शेड में इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मति की ट्रेनिंग दिलायी गयी है उक्त कर्मचारियों ने रिकॉर्ड समय के अंदर इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों की इस मेहनत से यह साबित हो गया है कि समस्तीपुर डीजल शेड के कर्मी कुशल है। उद्घाटन के मौके पर डीएमई डीजल समेत शेड के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/flyover-to-be-built-at-mussarighari-chowk-127984651.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/5samstipur-02_1607211288.jpg
0 Response to "मुसरीघरारी चौक पर बनेगा फ्लाईओवर"
Post a Comment