जिले में हैं 33 रजिस्टर्ड नर्सिंग होम, लेकिन कोरोना वैक्सीन लेने के लिए 283 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन
जिले में रजिस्टर्ड नर्सिंग होम की संख्या 33 हैं। विभागीय दवाब के बाद भी नर्सिंग होम के संचालक स्वस्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन नहीं कराते है। लेकिन जब लाभ की बारी आती है तो ऐसे डॉक्टर व कर्मियों के बीच होड़ मच जाती है। अभी कोरोना का वैक्सीन देने के लिए पोर्टल पर नाम अपलोड हो रहा है। इसमें सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर व कर्मियों की सूची अपलोड हो रही है। इसके लिए अभी तक 283 अस्पतालों के डॉक्टरों ने अपने अस्पताल की सूची अपलोड की है। इस तरह रजिस्टर्ड नर्सिंग होम से यह आंकड़ा आठ गुणा ज्यादा है। इस तरह रजिस्ट्रेशन के दौरान भी फर्जीवाड़ा होने की संभावना है। कारण कि कुछ ऐसे भी लोगों का प्राइवेट अस्पतालों के नाम की सूची में दर्ज हो सकती है जो, उस अस्पताल में काम नहीं कर रहे होंगे। हालांकि अभी वैक्सीन आने में काफी लेट है। लेकिन इसकी तैयारी चल रही है। इधर, सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टरों की सूची का सत्यापन कराया जाएगा। भले ही पोर्टल पर नाम दर्ज हो रहा है। लेकिन वैक्सीन देने से पहले आइएमए के द्वारा डॉक्टरों के नाम का सत्यापन कराया जाएगा। उसके अध्यक्ष व सचिव को इसकी जिम्मेवारी दी जाएगी। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत कर्मियों के प्रमाण पत्र की भी जांच की जाएगी कि वह स्वास्थ्य कर्मी है या नहीं है। साथ ही उसके यहां पर काम करता है या नहीं। इस तरह फर्जीवाड़ा होने की संभावना नहीं रहेगी।
मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग बरत रहे लापरवाही
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोज जांच के दौरान मरीज पाए जा रहे है। रैपिड एंटीजन कीट, आरएमआरआई व ट्रू नेट मशीन से जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जा रहे है। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जा रही है। लोग घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है। बाजारों में दुकानदार भी दुकानों में सेनेटाइज का प्रयोग नहीं कर रहे है। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।
व्यक्तिगत स्वच्छता और दो गज की शारीरिक-दूरी का रखें ख्याल।
बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
साबुन या अन्य अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/there-are-33-registered-nursing-homes-in-the-district-but-registration-of-283-hospitals-for-taking-corona-vaccine-127988607.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/
0 Response to "जिले में हैं 33 रजिस्टर्ड नर्सिंग होम, लेकिन कोरोना वैक्सीन लेने के लिए 283 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन"
Post a Comment