दो मंजिला मकान में काम के दौरान गिरा मजदूर, मौत
सिकटी प्रखंड क्षेत्र के के सिकटी में मकान का काम करने के दौरान एक मजदूर दो मंजीला मकान से गिर गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सिकटी पीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अररिया रेफर कर दिया। अररिया ले जाने के क्रम में मजदूर की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक सिकटी निवासी इम्तियाज के दो मंजिला मकान में केला बाड़ी गांव के मजदूर तजीम (34) पिता समील दो मंजीला मकान में पोटीको का काम कर रहा था सेट्रींग से पैर फिसल जाने के कारण मजदूर दो मंजिला मकान से नीचे गिर गया। जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिकटी पीएचसी ले गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अररिया रेफर कर दिया। जहां अररिया ले जाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत हो गयी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/siktti/news/worker-collapsed-during-work-in-two-storey-house-death-128010668.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/
0 Response to "दो मंजिला मकान में काम के दौरान गिरा मजदूर, मौत"
Post a Comment