हत्या की साजिश में शामिल आरोपी खगड़िया से गिरफ्तार, हाे रही है पूछताछ
खगड़िया की बंदेहरा पंचायत के पूर्व मुखिया व जदयू के जिला महासचिव राजेश कुमार रमन उर्फ पप्पू भगत की हत्या के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बीरबल यादव उर्फ प्रवीण कुमार कुसुम बंदेहरा का रहने वाला था।
एसएसपी आशीष भारती के मुताबिक, पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रचने में बीरबल शामिल है। उसके खिलाफ 2019 में पप्पू भगत ने पसराहा थाने में गोलीबारी का केस दर्ज कराया था। बीरबल की गिरफ्तारी उसके घर से हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पूर्व मुखिया की हत्या मामले में मृतक के साला व वारदात के चश्मदीद आदित्य कुमार ने आवेदन पर खगड़िया राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव यादव, टिंकू यादव, बबलेश यादव, कौशल यादव, चंद्रदेव यादव, गांधी यादव, बीरबल यादव (सभी बंदेहरा, खगड़िया), अमर यादव (शिशवा, गोगरी, खगड़िया), निरंजन यादव (तेहाय, पसराहा, खगड़िया) के खिलाफ इशाकचक थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से 4 अन्य शूटरों की भी पहचान हुई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर रही है। पूर्व में आरोपियों को सहयोग करने वाले दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चार दिसंबर की शाम सवा पांच बजे अपराधियों ने भीखनपुर में पुरानी रंजिश में पप्पू भगत को गोलियों से भून डाला था।
पप्पू को चार गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। जबकि पूर्व मुखिया को मारने आया एक शूटर मुंगेर के जानकीनगर हर्दियाबाद गांव निवासी रतन कुमार साह भी अपने साथी के गोली से मारा गया था और एक जख्मी हो गया था। जख्मी शूटर को साथी उठा कर बाइक से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में चारों शूटरों की भागते हुए गतिविधि कैद हुई है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/khagadia-accused-in-the-conspiracy-to-murder-arrested-128010669.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/orig_arrest_1607898656.jpg
0 Response to "हत्या की साजिश में शामिल आरोपी खगड़िया से गिरफ्तार, हाे रही है पूछताछ"
Post a Comment