Popular Posts

मार्केटिंग यार्ड के समीप से लेखापाल की बाइक चुराता चोर सीसीटीवी में हुआ कैद

मार्केटिंग यार्ड के समीप से लेखापाल की बाइक चुराता चोर सीसीटीवी में हुआ कैद

शहर के मार्केटिंग यार्ड पाट मंडी के समीप से देर शाम बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि बाइक की चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। बाइक चोरी के बाद मार्केटिंग यार्ड वार्ड संख्या छह निवासी पीड़ित पप्पू भगत पिता स्व.नागेश्वर भगत ने थाना में आवेदन सौंपा है। जिसमे उन्होंने कहा है कि संध्या सवा सात बजे के करीब वह अपने घर से सामने सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या बीआर 38 के/1329 खड़ा कर अंदर चले गए। जहां पंद्रह-बीस मिनट के बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब देखा। इसके बाद थाना में आवेदन देते हुए जानकारी दिया गया है। उन्होंने आवेदन में चोरी की वारदात को लेकर सीसीटीवी फुटेज में घटना का जिक्र भी किया है। बता दें कि पीड़ित रेलवे संवेदक के अधीन लेखापाल के रूप में कार्यरत है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष एनके यादवेंदु ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की बात कही। बता दें कि विगत पांच दिसंबर को निबंधन कार्यालय के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी की घटना को तब अंजाम दिया गया। जब भरगामा थाना के वीरनगर निवासी मंजूर आलम जमीन की रजिस्ट्री कराने आये थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीसीटीवी फुटेज में बाईक की चोरी करते चोर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/cctv-thief-steals-accountants-bike-near-marketing-yard-128010665.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/4_1607898642.jpg

0 Response to "मार्केटिंग यार्ड के समीप से लेखापाल की बाइक चुराता चोर सीसीटीवी में हुआ कैद"

Post a Comment