अनुपस्थित पाए गए तीन डॉक्टरों से मांगा गया स्पष्टीकरण
09 December, 2020
Comment
डॉक्टरों के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर दूसरे दिन बुधवार को भी एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने आई, स्कीन व न्यूरोलाॅजी विभाग के ओपीडी का निरीक्षण किया। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अधीक्षक ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए इन सभी चिकित्सकों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को भी अधीक्षक ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया था, जिसमें नौ डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए थे। अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी समय से आएं और समय से जाएं। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एनएमसीएच के ओपीडी में हर दिन एक हजार से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/explanation-sought-from-three-doctors-found-absent-127997854.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/
0 Response to "अनुपस्थित पाए गए तीन डॉक्टरों से मांगा गया स्पष्टीकरण"
Post a Comment