विवाह महाेत्सव में शामिल हाेकर जनकपुर से लौटे श्रद्धालुओं काे खिलाया गया खाना
जनकपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में विवाह पंचमी के मौके पर पुरुषोत्तम राम व जगत जननी सीता की महाशादी समारोह से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रोटी बैंक ने जयनगर में लंगर की व्यवस्था किया। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आ रहे श्रद्धालुओं ने लंगर में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूर्व की भांति रोटी बैंक जयनगर जनकपुर में आयोजित विवाह पंचमी उत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए बिना लहसुन प्याज वाली शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की थी।
मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर समेत सूबे के अन्य हिस्सों के श्रद्धालु पुरुषोत्तम राम व माता सीता की महाशादी में शामिल होने के लिए नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचे थे। यातायात की सुविधाए नहीं होने के कारण सैकड़ों श्रद्धालु पैदल ही जयनगर बॉर्डर पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की यातायात सुविधाए प्रदान नहीं की गई है। जिसे लेकर श्रद्धालुओ में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखा गया।
रोटी बैंक जयनगर द्वारा आयोजित लंगर में महा प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु अपने अपने घर की ओर प्रस्थान किया। शहर निवासी रेखा संथालिया रोटी बैंक द्वारा आयोजित लंगर कार्यक्रम में पूरी तरह से सहभागी बने। इस पवित्र मौके पर रेखा संथालिया की परिजन भी मौजूद थे। लंगर में जयनगर रोटी बैंक श्रद्धालुओं, गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए रात्रि भोजन अनवरत चलाने की संकल्प लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/jainagar/news/food-provided-to-the-devotees-who-returned-from-janakpur-after-attending-the-wedding-ceremony-128034908.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/orig_80_1608504543.jpg
0 Response to "विवाह महाेत्सव में शामिल हाेकर जनकपुर से लौटे श्रद्धालुओं काे खिलाया गया खाना"
Post a Comment