पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छह माह लेट हो चुका है सत्र, पीजी में अभी पूरा नहीं हुआ नामांकन
काेराेना संकट के कारण पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सत्र छह माह लेट हो चुका है। इस पूरी अवधि में भी सभी काेर्स में नामांकन पूरा नहीं हुआ है। सिर्फ स्नातक के सामान्य पाठ्यक्रमों में नामांकन पूरा हुआ है। स्नातक के वोकेशनल और स्नातकोत्तर के किसी काेर्स में अभी दाखिला नहीं हुआ है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 10 दिसंबर को ही हो चुकी है, लेकिन नामांकन शेड्यूल और प्रवेश परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है।
इस संबंध में विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. वीके मंगलम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट इसी माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अभी प्रवेश परीक्षा की कॉपियों की जांच चल रही है।
9175 सीटों पर होना है दाखिला
पीपीयू में पीजी की कुल 9175 सीटें हैं। विवि के 11 स्नातकोत्तर विभागों में 330 सीटें हैं। जबकि नौ कॉलेजों के स्नातकोत्तर विभागों में 8845 सीटें हैं। अभी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, बॉटनी, जूलॉजी, मैथ्स, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसॉफी और कॉमर्स शामिल हैं।
पीपीयू के कॉलेजों में स्नातकोत्तर के विभाग और उनमें सीटें
एएन कॉलेज
सोशल साइंस : 691
साइंस : 347
ह्यूमैनिटीज : 460
ह्यूमैनिटीज : 270
अरविंद महिला कॉलेज
कॉमर्स : 114
सोशल साइंस : 573
ह्यूमैनिटीज : 54
बीडी कॉलेज
कॉमर्स : 108
कॉलेज ऑफ कॉमर्स
कॉमर्स : 300
सोशल साइंस : 576
साइंस : 347
ह्यूमैनिटीज : 230
जेडी वीमेंस कॉलेज
सोशल साइंस : 550
ह्यूमैनिटीज : 170
टीपीएस कॉलेज
सोशल साइंस : 192
साइंस : 192
आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
सोशल साइंस : 1122
साइंस : 516
ह्यूमैनिटीज : 768
एएनएस कॉलेज, बाढ़
सोशल साइंस : 495
साइंस : 234
नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ
सोशल साइंस : 218
साइंस : 144
ह्यूमैनिटीज : 120
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/session-has-been-delayed-for-six-months-at-pataliputra-university-enrollment-in-pg-not-yet-completed-128034905.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/orig_origpatna-university15984874081607587326_1608504388.jpg
0 Response to "पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छह माह लेट हो चुका है सत्र, पीजी में अभी पूरा नहीं हुआ नामांकन"
Post a Comment