चीनी मिल का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
05 December, 2020
Comment
स्थानीय सीएचसी में शनिवार को कोरोना जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अलग-अलग गांवों से पहुंचे कुल 305 लोगों का कोरोना जांच किया गया। इसके तहत 220 लोगों का जांच रैपिड एंटीजन व 85 लोगों का जांच आरटीपीसीआर के तहत किया गया। जिन लोगों का कोरोना जांच किया गया, उनमें से चीनी मिल के एक कर्मचारी का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विमल राय ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल टीम के द्वारा उसकी जांच की जाती रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/hasanpur/news/a-sugar-mill-worker-turned-out-to-be-corona-positive-127984677.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/
0 Response to "चीनी मिल का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव"
Post a Comment