Popular Posts

नाला निर्माण के बाद बढ़ गई थी फुटपाथ की चौड़ाई प्रशासन की लापरवाही से उस पर फिर से हुआ कब्जा

नाला निर्माण के बाद बढ़ गई थी फुटपाथ की चौड़ाई प्रशासन की लापरवाही से उस पर फिर से हुआ कब्जा

मुख्य बाजार की लाइफलाइन सड़क स्टेशन रोड में नालों पर निर्माणकाल से ही अतिक्रमण मौजूद है। यहां ज्यादातर स्थाई दुकानदारों का कब्जा बरकरार है। कुछ जगहों पर अस्थाई दुकानदार भी मौजूद हैं। जिन्होंने करीब तीन फीट चौड़े नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। जहां से कोई पैदल भी नहीं गुजर सकता। बताया जाता है कि स्टेशन रोड में मुख्य बाजार व अन्य बाजार में जाने का रास्ता होने के कारण यहां फुटपाथ के ख्याल से चौड़ा नाला बनाया गया था। इसे 2012-13 में निवर्तमान डीएम कुंदन कुमार ने बनवाया था।

ऊंचा नाला भी जाम का कारण

बताया जाता है कि स्टेशन रोड में मौजूद ऊंचा नाला जाम का प्रमुख कारण बनता है। यहां वन-वे होने पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। नाला ऊंचा होने से बाइक उसके बाद तीन फीट सड़क जाम करती है।

शहर के मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। हर चौक-चौराहे व गली में वन-वे, नो-एंट्री व पार्किंग को लेकर नियम बनाए जाएंगे। स्टेशन रोड के ऊंचे नाले पर लोगों के आने-जाने की व्यवस्था कराई जाएगी। जल्द ही शहर में अभियान चलेगा। - रविन्द्र कुमार दिवाकर, एसडीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The width of the pavement had increased after the construction of the drain, it was re-occupied by the negligence of the administration.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/the-width-of-the-pavement-had-increased-after-the-construction-of-the-drain-it-was-re-occupied-by-the-negligence-of-the-administration-127984676.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/5samstipur-05_1607211553.jpg

0 Response to "नाला निर्माण के बाद बढ़ गई थी फुटपाथ की चौड़ाई प्रशासन की लापरवाही से उस पर फिर से हुआ कब्जा"

Post a Comment